BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का कार्यपालन यंत्री यूएस पाराशर निकला करोड़पति, जबलपुर EOW की टीम की दबिश में खुलासा


जबलपुर/नरसिंहपुर. एमपी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ कार्यपालन यंत्री यूएस पाराशर करोड़पति निकला. इस बात का खुलासा जबलपुर आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (EOW) द्वारा नरसिंहपुर आवास में दी गई दबिश में हुआ है. नरसिंहपुर में पांच आलीशान मकान, कॉमन बायो केमिकल वेस्ट फैक्टरी सहित करीब पांच करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है.

अभी तक जांच में मिली संपत्ति-
-नरसिंपुर में 2 आलीशान मकान, एक तीन मंजिला, एक दो मंजिला कीमत डेढ़
करोड़ रुपए
-एक कॉमन बायो केमिकल वेस्ट फैक्टरी ग्राम बीनेर करेली जिला नरसिंहपुर कीमत 3 करोड़ रुपए
-चार पहिया वाहन 05, दो पहिया वाहन 01 कीमत 60 लाख रुपए
-सोने-चांदी के जेवर कीमत 18 लाख 16 हजार 955 रुपए
-घरेलू सामान 36 लाख 42 हजार रुपए
-9 बैंक खातों में लाखों रुपए जमा

EOW के अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्रीय विद्युत वितरण कंपनी कटनी में पदस्थ कार्यपालन यंत्री उमा शंकर पाराशर के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी. जिसकी जांच के बाद आज EOW की टीम के अधिकारियों ने नरसिंहपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी आवास में दबिश दी. EOW की टीम को दबिश में की गई जांच में पांच करोड़ रुपए की संपत्ति की जानकारी मिली है. जिसमें दो आलीशान मकान, 6 वाहन, सोने-चांदी के जेवर, घरेलू सामान मिला है.

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी चल रही है. जांच में और भी संपत्तियों का खुलासा होने की संभावना है. सर्च कार्यवाही आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई जबलपुर के डीएसपी एव्ही सिंह, स्वर्णजीत सिंह धामी, श्रीमती लक्ष्मी यादव, मुकेश खम्परिया, इंस्पेक्टर श्रीमती प्रेरणा पांडे, प्रधान आरक्षक अभिनव, नितेश दुबे, राम अनुग्रह तिवारी, राम जनम यादव, कयूम खान, आरक्षक सुमित पांडे, नदीख शेख, राजेश विश्वकर्मा, सगीर खान एवं जसलीन कौर द्वारा की जा रही है. खबर है कि पूर्व विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी नरसिंहपुर में विजिलेंस विभाग में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर उमाशंकर पाराशर का करीब एक वर्ष पहले कटनी स्थानान्तरण हुआ था. नरसिंहपुर में रहते हुए उमाशंकर पाराशर ने आय से अधिक संपत्ति एकत्र की है.

Post a Comment

أحدث أقدم