एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in के साथ-साथ Jansatta.com/education पर दिए गए एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने नतीजों को चेक कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल ने अभी तक एमपीबीएसई रिजल्ट 2025 की तारीखों को अभी तक जारी नहीं किया है, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक, मई के पहले सप्ताह में परिणाम जारी किए जाने हैं।एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की तारीखों को लेकर आई रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपीबीएसई 1 से 7 मई के बीच किसी भी दिन राज्य के 16 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म करते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि, रिजल्ट की सही तारीखों के लिए बोर्ड नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।
मध्य प्रदेश बोर्ड ने इस साल कक्षा 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 25 फरवरी से 29 मार्च के बीच किया था, जिसमें राज्य के 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2025 का इंतजार कर रहे छात्र यहां जान लीजिए एमपी बोर्ड सरकारी रिजल्ट 2025 के जारी होने से लेकर मार्कशीट के डायरेक्ट लिंक तक हर जानकारी की LIVE Update
إرسال تعليق