BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी : एक शाम खाटू वाले के नाम रंग रंगीला तीन दिवस फाग उत्सव

मक्सी एक शाम खाटू वाले के नाम तीन दिवस फाग महा उत्सव कीर्तन समारोह 18 मार्च 2025 को मक्सी नगर साम 8 बजे नया बाजार झंडा चोक में आयोजित होने जा रहा है इस संधर्व में श्याम परिवार की ओर से एक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया 
सम्मान समारोह एक ऐसा आयोजन होता है जहां विशिष्ट व्यक्तियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों योगदान या सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है ऐसे कार्यक्रम समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं इस से समाज में अच्छे कार्य को बढ़ावा मिलता है और एक प्रेरणादायक माहौल बनता है। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ नागरिक समाजसेवीयो हिंदू उत्सव समिति मातृशक्ति संगठन एवं पत्रकारों का स्वागत किया गया इस सम्मान समारोह में भाजापा जिलाध्यक्ष डॉक्टर रवि पांडे मक्सी भाजापा मंडल अध्यक्ष गोविंद पटेल मक्सी नगर कांग्रेस अध्यक्ष चंद्र सिंह पटेल पूर्व विधायक प्रतिनिधि मेहरबान सिंह पटेल हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष हंसराज जेन मातृशक्ति विभाग संयोजिका वैजंती दिक्षित वरिष्ठ पत्रकार रामलाल भावसार एवं समस्त पत्रकार साथियों श्याम परिवार समिति एवं नगर के गणमांय नागरिक उपस्थित रहे श्याम परिवार की ओर से समस्त अतिथियों का सम्मान किया इस अवसर पर श्याम परिवार के मुख सूत्रधार डॉक्टर गोपाल सोनी ने नगर के समस्त नगरवासियों से निवेदन किया कि यह कार्यक्रम पूरे नगर वासियोंका है हम सब को मिलकर बाबा श्याम को रिझाना है क्योंकि करने वाला श्याम कराने वाला श्याम हम तो एक छोटी सी कड़ी हैं जो बाबा के निमित्त तीसरा वर्ष पूरा करने जा रहे हैं इस कड़ी को हम सब को मिलकर ऐसे ही बडाना है जो वरसों तक चलती रहे और हम सव बाबा की भक्ति सामूहिक रूप से करते रहे ऐसी अपेक्षा नगरवासियों से रखता हूं यह कार्यक्रम आप अपना सबका है जय श्री श्याम


रिपोर्ट - मनोज जोशी
___________________
मुख्य संपादक ईशाक खान
मालवा News 24

Post a Comment

أحدث أقدم