BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी : नवरात्रि एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जो भक्ति और शक्ति का आध्यात्मिकता का प्रतीक है



मक्सी : नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जो माता दुर्गा की आराधना और पूजा साधना के लिए मनाया जाता है यह त्यौहार 9 दिनों तक चलता है जिसमें माता दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है 35 सालों से मक्सी वासी इस त्यौहार को बड़ी धूम धाम से मानते हैं इसके पहले यहां पर माता रानी की घट स्थापना हुआ करती थी केवल मडो में जोत जालना जवारे बोना पंडाओ के द्वारा नवमी को वाडी के रूप में निकलना माता रानी का आखिरी जुलूस निकलता है जो आज तक यथावत है यहां के दो प्रमुख घटो के पंडो के द्वारा नगर के लोगों को आशीर्वाद देना उस के पश्चात वह जुलूस विसर्जन घाट की ओर बढ़ता है वहां उनके द्वारा भविष्यवाणी करते हैं और और पंडा जी कहते हैं आने वाला साल जनता के लिए केसा गुजरेगा इसी तरह मां की सेवा की जाती है परंतु 35 साल पूर्व मां का कुछ ऐसा करिश्मा हुआ की मक्सी वासियों ने माता रानी की पंडालों में स्थापना प्रारंभ कर दी और यह सिलसिला ऐसा चला कि आज मक्सी में नवरात्रि की धूम पूरे शाजापुर जिले में गूंजती है और 9 दिन माता रानी की भक्ति में केसे गुजर जाते हैं कुछ मालूम ही नहीं पड़ता हर पंडाल में रोज कुछ नया देखने को मिलता और भिन्न-भिन्न कार्यक्रम होते हैं कही पर भजन संध्या कहीं पर सुंदरकांड का पाठ कहीं पर रामलीला का बह खूब किरदार निभाना वाले कलाकार कहीं पर छोटी-छोटी कन्याओं का गरबा नृत्य इन सभी कार्यक्रमों का मक्सी वासी एवं आसपास के गांव की जनता आनंदमय लुफ्त उठाते हैं 

मनोज जोशी की रिपोर्ट

Post a Comment

أحدث أقدم