BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

भोपाल से 1800 करोड़ रुपये की ड्रग्‍स बरामद, NCB और ATS गुजरात की संयुक्त टीम ने मारा छापा, 2 गिरफ्तार


मध्यप्रदेश कि राजधानी भोपाल से 1800 करोड़ रुपये की ड्रग्‍स बरामद हुई है. NCB ने एटीएस गुजरात के साथ मिलकर भोपाल के नजदीक एक फैक्ट्री पर छापा मारा है. इस दौरान टीम ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं 1800 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद हुई. यह छापा भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री पर मारा गया है. जानकारी के मुताबिक, भोपाल पुलिस को इस पूरी कार्रवाई से दूर रखा गया है.

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों से आए अधिकारी
भोपाल के बगरोदा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा गया है. फिलहाल फैक्ट्री के भीतर कार्रवाई चल रही है. मौके पर गुजरात के अधिकारी भी मौजूद हैं. बता दें कि ये अधिकारी बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों के आए है. 

भोपाल से नजदीक एक फैक्ट्री में बनाई जा रही थी ड्रग्स
जानकारी के मुताबिक, यह एमडी ड्रग्स हैं. ये ड्रग्स भोपाल के पास एक फैक्ट्री में बनाई जा रही थी. हालांकि इससे पहले पंजाब से भी 10 करोड़ की कोकीन बरामद की गई थी. बता दें कि दुबई और UK से बड़ी खेप सप्लाई करने का टारगेट सिंडिकेट को मिलता था.
पंजाब से ड्रग्‍स बरामद
हालांकि इससे पहले पंजाब के अमृतसर से 10 करोड़ रुपये की कोकीन को बरामद किया गया था, जो दुबई और UK से बड़ी खेप सप्लाई करने का टारगेट सिंडिकेट को मिला था. यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यह कार्रवाई की थी. मौके से पुलिस ने एक फोर्चुनर गाड़ी और करीब 10 करोड़ की कोकीन की खेप को भी जब्त किया.

5600 करोड़ के ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़
वहीं दिल्ली में भी 5600 करोड़ रुपये के ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ. दरअसल, पुलिस मास्टरमाइंड वीरेंद्र बसोया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया. वीरेंद्र विदेश में बैठकर ड्रग्स का कारोबार चला रहा है.

Post a Comment

أحدث أقدم