BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी नगर परिषद कर्मचारियों ने शाजापुर एसपी से लगाई गुहार



मक्सी - शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं जान से मारने की धमकी वह जाति सूचक शब्द बोलकर नगर परिषद के कर्मचारी के साथ हुई मारपीट के बारे में मक्सी पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण कार्रवाई नहीं करने के कारण कर्मचारियों ने शाजापुर एसपी को आवेदन देकर पुलिस द्वारा अपराधियों को कठोर सजा मिले इसके लिए पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया इसमें मक्सी पुलिस ने कमजोर धाराएं लगाकर कठोरतम करवाई नहीं की इस संदर्भ में शाजापुर एसपी से गुहार लगाई ।केवल सिंह लोधी पीता उमराव सिंह लोधी अर्जुन यादव पिता गंगाराम यादव मुकेश परमार पिता राजाराम रामबाबू गुर्जर पिता रतन सिंह गुर्जर जोकि नगर पंचायत मक्सी में आउट सोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं एवं केवल सिंह लोधी नियमित कर्मचारियों के रूप में कार्यरत है यह दिनांक 8 9 2024 को रात्रि 8:30 पर उज्जैन से नगर पंचायत मक्सी में पीने के पानी में मिलने की दवाई ऐलम फिटकरी लेकर एक वाहन उज्जैन से हमारे फिल्टर प्लांट में आया था जिस वाहन को अपने गंतव्य पर पहुंचने का कार्य हम केवल सिंह लोधी अर्जुन यादव द्वारा किया जा रहा था किंतु रास्ते में गोलू पिता हरि सिंह लोधी का एक पिकअप वाहन खड़ा था जिसके कारण हमारे फिल्टर प्लांट का उक्त वाहन निकल नहीं पा रहा था हमारे द्वारा लगभग 40 मिनट इंतजार करने के बाद भी गोलू पिता हरि सिंह अपना पिकअप बहन नहीं हटाया गया और अचानक केवल सिंह लोधी पिता उमराव सिंह लोधी पर मारपीट करना शुरू कर दी और जब मैं अर्जुन यादव पिता गंगाराम बीच बचाव करने गया तो उनके द्वारा मेरे साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया मारपीट करना शुरू कर दी गई और गंदी-गंदी जाति सूचक बलाई चमार आदि गालियां देना शुरू कर दी इसके उपरांत कुछ देर बाद जब मुकेश परमार रामबाबू गुर्जर उक्त घटना के बीच बचाव करने आए तो उक्त गोलू व उसके भाई अनिल द्वारा उनके साथ भी धक्का मुक्की और मारपीट करना शुरू कर दी गई और गंदी-गंदी जाति सूचक गालियां देना शुरू कर दी गई और हम सभी को जान से मारने की धमकी दी गई एवं सरकारी कार्य में पूर्ण रूप से बाधा उत्पन्न की गई 
श्रीमान उक्त घटना की पुलिस रिपोर्ट पुलिस थाना मक्सी में दर्ज कराई गई है जिसमें थाना प्रभारी मक्सी द्वारा उक्त आरोपियों पर कोई धारा नहीं लगाई गई और साधारण रिपोर्ट दर्ज की गई इसी संबंध में शाजापुर एसपी साहब से मक्सी नगर पर परिषद समस्त कर्मचारियों ने गुहार लगाई

Post a Comment

أحدث أقدم