BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

देवास : पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम हुआ आयोजित विश्वकर्मा हितग्राहियों को बांटे प्रमाण-पत्र


देवास : आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हमेशा से ही यही सपना है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजना का लाभ पहुंचे, तभी राष्ट्र का विकास संभव है। यह बात पार्षद रितु सावनेर ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के कार्यक्रम में कही। डॉ. मुकेश मेहरडे निर्देशक जन शिक्षण संस्थान ने बताया जिले में चयनित विश्वकर्मा हितग्राहियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार किया जाना है। मंगल रैकवार महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र ने योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर विश्वकर्मा हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र बांटे। संचालन पूर्णिमा बाऊस्कर ने किया। आभार मोनिका बरेठा ने माना।
इस कार्यक्रम के अवसर पर सभी विश्वकर्मा हितग्राही नाई समाज बार्बरअसिस्टेंड के (छात्र) वहां उपस्तिथ थे ये सभी छात्र देवास मैं विश्वकर्मा योजना की पहली बेच मै जन सिक्छण संस्थान से ट्रेनिंग ले चुके है जिसमे छात्र गिरधारी लाल,बाबूलाल,सुनील,ताराचंद्र,देवीलाल, गोपाल,जुगल,गोविन्द,शुभम,संदीप,पवन,सोनू,सुरेश,लखन, विकाश,सपना,पंकज ,दीपक सहित सभी छात्रों ने शिक्षकों का हारफुल और ट्रॉफी से सम्मानित किया और माननीय श्री प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दिया 

रिपोर्ट - मनोज जोशी

Post a Comment

أحدث أقدم