BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

अनूपपुर में पत्रकारों से बदसलूकी करने वाली परिवहन आरक्षक ऋतु शुक्ला पर गिरी निलंबन की गाज,कि थी गाली गलौज


अनूपपुर : जिला अन्तर्गत बरतराई स्टेट हाईवे पर पत्रकारों से बदसलूकी की शिकायत वायरल होने के बाद मप्र सरकार ने कार्यवाही करते हुए परिवहन आरक्षक ऋतु शुक्ला को परिवहन आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।इस पर पत्रकार संघ अनूपपुर ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नाम द्वारा कलेक्टर अनूपपुर के नाम एक ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की थी। 

अनूपपुर जिला अन्तर्गत बरतराई स्टेट हाइवे ( रामनगर चेक पोस्ट ) के पास परिवहन विभाग प्रभारी सब इंस्पेक्टर बतलाई जा रही मीनाक्षी गोखले और आरक्षक ऋतु शुक्ला का दो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमे वे पत्रकारों के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पत्रकारों को का‌म करने से रोकते हुए धमका रही हैं। पत्रकारों और पत्रकारिता की जमकर लानत - मलानत करते हुए उन्हे मारने दौड रही हैं और एस सी / एस टी एक्ट लगवाने की धमकी दे रही है। वरिष्ठ पत्रकारों ने इस पर आपत्ति करते हुए मांग की कि इस वायरल वीडियो की जांच हो और यदि इसमें सत्यता है तो नियमत: कार्यवाही होनी चाहिए। पत्रकारों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह आचरण अत्यंत निंदनीय और आपत्तिजनक है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हुए सम्पूर्ण मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्यवाही की मांग करते हैं। यदि उक्त पत्रकारों का आचरण गलत था तो उसकी भी जांच हो। जिन्हे - जिन्हे उक्त अधिकारी दो सौ - पांच सौ में खरीदती रही है ,उन सबके विरुद्ध रिश्वतखोरी का मामला दर्ज हो। इसकी शिकायत प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ,मंत्री दिलीप जायसवाल, आईजी अनुराग शर्मा , कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान को की गयी।

वहीं पत्रकार संघ रविवार को ही कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र पत्रकारों ने कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय को एक पत्र सौंप कर कार्यवाही की मांग की। सौंपे गये पत्र में कहा गया है कि बरतराई स्टेट हाइवे (रामनगर चेक पोस्ट) के पास परिवहन विभाग प्रभारी सब इंस्पेक्टर बतलाई जा रही मीनाक्षी गोखले और कांस्टेबल ऋतु शुक्ला का दो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। जिसमे वे दो स्थानीय पत्रकारों के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पत्रकारों को का‌म करने से रोकते हुए धमका रही हैं। पत्रकारों के विरुद्ध इनकी भाषा और इनका लहजा अत्यंत आपत्तिजनक है। कोई भी व्यक्ति या अधिकारी / कर्मचारी पत्रकारों को उनका कार्य करने से नहीं रोक सकता। इस वायरल वीडियो की जांच हो और यदि इसमें सत्यता है तो नियमत: कार्यवाही होनी चाहिए। उक्त वर्दीधारी अधिकारी/ कर्मचारी का यह आचरण अत्यंत निंदनीय और आपत्तिजनक है। मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ इसकी कड़ी निंदा करते हुए सम्पूर्ण मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्यवाही की मांग करता है। यह भी कि जिन्हे - जिन्हे उक्त अधिकारी दो सौ - पांच सौ में खरीदती रही है ,उन सबके विरुद्ध रिश्वतखोरी का मामला दर्ज हो।निवेदन किया गया है कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच और कार्यवाही करने की कृपा करें।

ज्ञात हो कि मीनाक्षी गोखले और आरक्षक ऋतु शुक्ला इसके पूर्व भी कई पत्रकारों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए थानोंमें झूठे मामले दर्ज करा चुकी हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم