BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

छत्तीसगढ़ के सुकमा में जादू-टोने का शक : सुकमा में एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी


सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में ग्रामीणों ने जादू-टोने के शक में एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित 5 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। रविवार को गांव के ही कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोंटा थाना क्षेत्र का है।

धारदार हथियार से किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली घटना कोंटा थाना क्षेत्र के मुरलीगुड़ा कैंप के पास एतकल गांव की है। इस गांव के कुछ लोगों को पारिवारिक रूप से कुछ नुकसान हो रहा था। उन्हें शक था कि गांव का ही एक परिवार उनके ऊपर जादू-टोना कर रहा है। कुछ दिनों से आरोपी पक्ष नुकसान के चलते परेशान था। इसी बीच रविवार को गांव के कुछ ग्रामीण उस परिवार के घर में घुस गए। इसके बाद एक-एक कर 3 महिलाओं समेत कुल पांच लोगों को धारदार हथियार से वार कर उनकी जान ले ली।

इनको उतारा मौत के घाट
घटना स्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके हैं। मृतकों का नाम मौसम कन्ना (60) पिता लच्छा, मौसम बुच्चा (34) पिता मौसम कन्ना, मौसम बिरी पति मौसम कन्ना, करका लच्छी (43) पति करका लच्छा एवं मौसम अरजो (32) पति मौसम बुच्चा है तथा सभी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा के निवासी है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में सवलम राजेश (21) पिता सवलम कन्ना, सवलम पिता हिड़मा पिता सवलम लच्छा, कारम सत्यम (35) पिता कारम रामा, कुंजाम मुकेश (28) पिता कुंजाम कन्ना, एवं पोड़ियाम एंका पिता पोड़ियाम जोगा है और सभी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा के निवासी है। उपरोक्त घटना में शामिल आरोपी पुलिस के हिरासत में है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में बताई जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم