BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

सोयाबीन का भाव 6000 से नीचे मंजूर नहीं तराना विधायक महेश परमार ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ो ट्रैक्टर के साथ हजारों किसानों ने किया तराना में प्रदर्शन

तराना कांग्रेस सहित विधानसभा किसान ने सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल विभिन्न मांगों को लेकर तराना एसडीम को ज्ञापन दिया कांग्रेस राज्यभर में किसान न्याय यात्रा निकाल रही है।सोयाबीन के भाव 6 हज़ार प्रति क्विंटल करने सहित किसानों की विभिन्न माँगों को लेकर किसान न्याय यात्रा के तहत शनिवार को माकड़ौन मंडी से तराना मंडी तक ट्रैक्टर रैली आयोजित की गई। जिसमें तराना विधानसभा के किसान सहित कांग्रेस तराना विधायक महेश परमार महिदपुर विधायक दिनेश जैन बॉस पूर्व विधायक मुरली मोरवाल तराना नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश परमार उपाध्यक्ष कामिल कुरेशी जिला पंचायत सदस्य मुकेश परमार पूर्व उपाध्यक्ष सुल्तान खान युवा नेता गोलू जागीरदार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
इस दौरान तराना मंडी में कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों के सोयाबीन का भाव 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल करें 15 दिवस के अंदर हमारी बात यदि नहीं मानी गई तो इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे किसान सड़कों पर उतर आए। 400 से ज्यादा ट्रैक्टर लेकर रैली के रूप में तराना के मुख्य मार्ग से गुजरे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में जन सैलाब देखने को मिला किसानों का कहना है कि उन्हें सोयाबीन की फसल लगाने में जितनी लागत लग रही है। लगभग वही भाव उन्हें मंडी में मिल रहे हैं। जिसके चलते सोयाबीन की फसल घाटे का सौदा साबित हो रही


रिपोर्ट - अरशद जागीरदार

Post a Comment

أحدث أقدم