BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

सरकार ने बढ़ाई One Vehicle, One FASTag की डेडलाइन,जाने अब आप कब तक कर सकेंगे केवाईसी

 

एक वाहन, एक फास्टैग की पहल के लिए सरकार ने इस योजना की समय सीमा बढ़ा दी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस समय सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च, 2024 कर दिया है।पहले इस पहल की समय सीमा पिछले महीने की आखिरी तारीख 29 फरवरी को समाप्त हो रही थी। लेकिन, पेटीएम संकट को देखते हुए सरकार ने एक वाहन, एक फास्टैग की समय सीमा बढ़ा दी।

पेटीएम संकट के कारण समय सीमा बढ़ाई गई
पेटीएम फास्टैग यूजर्स को हो रही भुगतान संबंधी दिक्कतों के चलते एनएचएआई ने एक वाहन, एक फास्टैग की समयसीमा बढ़ा दी है। एक वाहन, एक फास्टैग की पहल फरवरी की शुरुआत से शुरू की गई थी और इसे फरवरी के अंत तक ही पूरा करने की सीमा रखी गई थी. हालांकि, पेटीएम यूजर्स को पेमेंट करने में आ रही दिक्कतों के चलते सरकार ने इस पहल की समयसीमा एक महीने और बढ़ा दी है।

एक वाहन, एक फास्टैग क्या है?
सरकार द्वारा सभी वाहनों के लिए एक वाहन, एक फास्टैग योजना जारी की गई है। इसका मकसद एक ही फास्टैग को कई गाड़ियों पर इस्तेमाल करने की प्रक्रिया को रोकना है. इसके अलावा, सरकार का लक्ष्य एक ही वाहन पर कई फास्टैग के इस्तेमाल को रोकना भी है। इस नियम के चलते NHAI इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम को बेहतर बनाना चाहता है. लोगों को टोल पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है.
एक गाड़ी एक फास्टैग से राहत
लोगों की परेशानी को समझते हुए एनएचएआई ने केवाईसी की समयसीमा मार्च अंत तक बढ़ा दी है. इस नियम की वैधता 29 फरवरी को खत्म हो रही थी. लेकिन, अब FASTag यूजर्स 31 मार्च तक KYC करा सकेंगे. इस नियम की मदद से एक फास्टैग को केवल एक ही वाहन पर लॉक किया जा सकता है।

Post a Comment

أحدث أقدم