BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इंदौर में विदाई के बाद रात में बिगड़ी दुल्हन की तबीयत, शादी के तीसरे दिन मौत


इंदौर - मल्हारगंज थाना क्षेत्र में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवती की मंगलवार को ही शादी हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। स्वजन भी कुछ नहीं बता रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, बड़ा गणपति निवासी 25 वर्षीय पूजा उर्फ रंजना की 26 फरवरी को हुकुमचंद कालोनी निवासी अजय शर्मा से शादी हुई थी। 27 फरवरी को पूजा की विदाई हुई। रात में अचानक तबीयत बिगड़ गई और सांवेर रोड़ स्थित अस्पताल ले गए। गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई। पूजा के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि स्वजन ने भी आत्महत्या से इन्कार किया है।

मैरिज गार्डन से हार चोरी

इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में मैरिज गार्डन से हार चोरी हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपित को ढूंढ रही है। घटना स्कीम-71 स्थित श्रीजी गार्डन की है। गार्डन में शादी का कार्यक्रम था। 27 फरवरी को बदमाश गार्डन के रूम में घुसकर बैग से सोने का हार चुरा कर ले गया। फरियादी को घर जाने पर चोरी का पता चला।

Post a Comment

أحدث أقدم