BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इंदौर में पुलिसकर्मियों के घर जाने पर लगी रोक, 24 घंटे रहना होगा थाने में मौजूद


इंदौर
-  22 जनवरी को अयोध्या में जश्न का माहौल रहेगा। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसे लेकर हर राज्य का पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। हर राज्य की पुलिस अलर्ट मोड पर है।

संवेदनशील क्षेत्रों में इंटेलिजेंस और क्राइम ब्रांच को लगाया गया है।
वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर में सभी पुलिसकर्मियों के घर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य में पुलिसकर्मियों को रविवार शाम से लेकर मंगलवार की सुबह तक थाने में ही रुकने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने बताया कि इंदौर के प्रत्येक क्षेत्रों में मंदिरों में आयोजन हो रहे हैं। शुक्रवार को थाना प्रभारियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। मंदिरों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए तय किया गया कि आने और जाने के लिए अलग अलग रास्ते बनाए जाएंगे। प्रबंधन और पुजारियों को उचित व्यस्था करने के लिए भी कहा गया है। जिससे लोगों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

पुलिसकर्मियों को 24 घंटे रहना होगा मौजूद
मध्य प्रदेश में भी राम मंदिर को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर में कईं जगहों पर शोभायात्रा और कथाओं का आयोजन भी किया जाएगा। ऐसे में पुलिस को 24 घंटे लोगों की मदद के लिए हर क्षेत्र में मौजूद रहना होगा। बल की कमी को देखते हुए 21 जनवरी की शाम से थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मियों को थाने पर ही रुकने के निर्देश दे दिए गए हैं।


Post a Comment

أحدث أقدم