BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

कांग्रेस के पूर्व विधायक की हुई घर वापसी, कद्दावर मंत्री के खिलाफ उतर सकते हैं चुनावी मैदान में


सागर। मध्य प्रदेश में जैसे ही विधानसभा चुनाव की घोषणा हुई है वैसे-वैसे पार्टियों में दल बदलने का और तेजी से जारी है। एक और जहां आज कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता योगेश गुप्ता ने BJP का दामन थामा वहीं सागर जिले में खुरई के कांग्रेस से पूर्व विधायक की घर वापसी हुई है। 
अरुणोदय चौबे खुराई से पूर्व विधायक है

ज़िले से अरुणोदय चौबे की कांग्रेस में वापसी हुई है। अरुणोदय चौबे खुराई से पूर्व विधायक है। भोपाल में पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने उनको कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। अरुणोदय चौबे ने कांग्रेस की सदस्यता छोड़ दी थी।

बड़ी सियासी हलचल मानी जा रही है

बुंदेलखंड अंचल एक दिग्गज नेता की कांग्रेस में घर वापसी होने से माना जा रहा है कि वह शिवराज सरकार के कद्दावर मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। कांग्रेस में घर वापसी होने के बाद बुंदेलखंड अंचल में बड़ी सियासी हलचल मानी जा रही है।

अरुणोदय चौबे ने जीत हासिल की थी

मंत्री भूपेंद्र सिंह और अरुणोदय चौबे एक दूसरे के खिलाफ तीन विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. 2008 में दोनों का पहली बार मुकाबला हुआ था, इस चुनाव में अरुणोदय चौबे ने जीत हासिल की थी, जबकि 2013 और 2018 में भी दोनों आमने-सामने थे, लेकिन दोनों बार भूपेंद्र सिंह ने जीत हासिल की थी।

एक साल पहले पार्टी से दिया था इस्तीफा 

कांग्रेस में घर वापसी करने वाले पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने करीब एक साल पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। अब एक बार फिर उन्होंने विधानसभा चुनावों से ठीक पहले फिर से कांग्रेस का हाथ थामा है।

Post a Comment

أحدث أقدم