तराना : आबकारी विभाग तराना की कार्यवाही
आज दिनांक 04/10/2023 को सहायक आबकारी आयुक्त उज्जैन इंदर सिंह जामोद के मार्गदर्शन में,अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री राजेश बोरासी के निर्देशानुसार आबकारी उपनिरीक्षक श्री प्रतीक गुप्ता द्वारा मय आबकारी दल के साथ नाचन मोड़ के पास स्थित दुकान पर दबिश देकर प्रताप सिंह पिता नागू सिंह के आधिपत्य से 35 पाव देसी मदिरा के जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक सरफराज खान और जीवन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट - अरशद जागीरदार

إرسال تعليق