इंदौर :- विजय नगर थाने की पुलिस ने रविवार रात करीब तीन बजे एक पब पर छापा मारा। यहां अवैध रूप से हुक्का और शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस ने मैनेजर युवती और वेटर सहित चार लोगों को पकड़ा है।
गेट तोड़कर पब में घुसी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, जब सूचना पर पब पर पहुंचे तो यहां चैनल गेट लगा हुआ था। बीट के जवानों ने बाहर से गेट खोलने के लिए आवाज लगाई। इस पर किसी ने नहीं खोला। बाद में पुलिस ने गैस कटर वाले को बुलाकर गेट तोड़ा, लेकिन पूरी तरह से नहीं खुला। इसके बाद जवानों ने गेट को जैसे-तैसे तोड़ा और अंदर घुसे।
इस दौरान रेस्टोरेट चालू होने के साथ शराबखोरी हो रही थी। पुलिस के मुताबिक, कैफे अभिमन्यु रजक का बताया गया है। उसे बारे में कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

إرسال تعليق