BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

अब 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे राहुल गांधी, बहाल होगी संसद की सदस्यता; 'सुप्रीम' राहत के क्या हैं मायने


राहुल गांधी की सजा पर रोक कांग्रेस ही नहीं, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के लिए भी राहत की खबर है। दरअसल, जनप्रतिनिधि कानून के तहत राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सांसदी रद्द हो गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक के बाद राहुल की सांसदी बहाल हो सकती है। साथ ही वह, संसद के मानसून सत्र में हिस्सा भी ले सकते हैं।

अधिकतम सजा क्यों दी?

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो जानना चाहता है कि राहुल गांधी को अधिकतम सजा क्यों दी गई। अगर जज ने राहुल को 1 साल 11 महीने की सजा दी होती तो राहुल गांधी संसद की सदस्यता से अयोग्य नहीं घोषित होते।

लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी। सजा मिलने के बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था। सुप्रीम फैसले के बाद अब राहुल की सांसदी बहाल हो जाएगी। साथ ही अदालत के फैसले से ये भी साफ हो गया है कि राहुल अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव भी लड़ सकेंगे।

कांग्रेस में खुशी की लहर

राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं में खुशी है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह खुशी का दिन है। मैं आज ही लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखूंगा और बात करूंगा।

Post a Comment

أحدث أقدم