BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आपरेशन के लिए सर्जिकल धागा खत्म, बाजार से खरीदकर लाकर दे रहे स्वजन


इंदौर
:- एजीएम मेडिकल कालेज के अधीन एमटीएच अस्पताल अव्यवस्था को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। यहां कभी सर्जिकल काटन, कभी पानी तो अन्य इलाज के लिए उपयोगी सामान की कमी बनी रहती है।
वर्तमान में यहां आपरेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले सर्जिकल धागे की कमी बनी हुई है। यहां आने वाले मरीजों के स्वजन को मजबूरन बाजार धागा खरीदकर लाना पड़ रहा है। स्वजन इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई इंतजाम नहीं हो पाया है। मामले में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि हम सर्जिकल धागे की मांग को लेकर पत्र लिख चुके हैं। 

बता दें कि एमटीएच अस्पताल में रोज 10 से 15 प्रसव होते हैं। अस्पताल की क्षमता 450 बेड की है। इतने अधिक बेड होने के बाद भी यहां हमेशा संसाधनों की कमी बनी रहती है। यहां शहर के अस्पतालों के साथ ही आसपास के जिलों के गंभीर केस रेफर कर भेजे जाते हैं। देवास, धार, खरगोन से आए मरीज के स्वजन ने बताया कि हम यहां पर प्रसव के लिए आए हैं। डाक्टरों ने आपरेशन का कहा है, लेकिन सर्जिकल धागा उपलब्ध नहीं है। हम बाजार से खरीदकर लेकर आए हैं। इसके बाद ही आपरेशन शुरू हुआ है। यहां हमेशा अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है।

दो माह से आ रही समस्या

सूत्रों ने बताया कि एमटीएच अस्पताल में पिछले दो माह से सर्जिकल धागा की कमी है। इसके चलते आपरेशन के लिए उपयोग होने वाला धागा बाहर से मंगवाया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब एक हजार रुपये है। इसके साथ ही यहां पर काटन के बंडल भी पर्याप्त मात्रा में नहीं है। 

हमने सर्जिकल धागे सहित अन्य सामग्री के लिए डीन को भी पत्र लिखा है। बजट के हिसाब से भोपाल से सामग्री आती है। हमें कहा है जल्द सामग्री आ जाएगी। भोपाल से एमवाय अस्पताल सामग्री आती है, इसके बाद वहां से मांग के हिसाब से हम यहां मंगवा लेते हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم