BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

थाईलैंड घूमने गए खंडवा के 2 युवकों की समुद्र में डूबने से मौत, एक जिला CMHO का बेटा


थाईलैंड से प्रदेश के लिए एक दर्दनाक खबर सामने आयी है. खंडवा के दो युवकों की थाईलैंड  के फुकैत में सागर में डूबने से मौत हो गई. इसमें खंडवा के जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ पी जुगतावत का बेटा डॉ सागर जुगतावत भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक दोनों लोग अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर थाईलैंड गए थे, इसी दौरान ये दुखद हादसा हो गया. 

मंगलवार शाम जब ये दर्द भरी खबर परिजनों को मिली तो यहां कोहराम मच गया. अचानक मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है. डॉ सागर जुगतावत और हर्षित राजेश वर्मा की मौत की खबर से शहर भर में दर्दभरा माहौल है. मौत की वजह सबसे ज्यादा हैरान करने वाली है.

ऐसे हुआ हादसा
खंडवा से पांच दोस्त थाइलैंड घूमने गए थे. जिसमें डॉ सागर जुगतावत , उनका छोटा भाई मयूर जुगतावत , हर्षित राजेश वर्मा , रूबल राठौर और अथर्व राठौर साथ थे. मंगलवार शाम वे फुकैत (phuket) में समुद्र किनारे पानी में खड़े आनंद ले रहे थे, तभी तेज लहरें उन्हें बहाकर साथ ले गईं. मयूर जुगतावत और अथर्व तब किनारे पर ही होने से सुरक्षित बच गए, लेकिन डॉ सागर जुगतावत, हर्षित वर्मा पानी में डूब गए. बहुत देर तक उनकी बॉडी भी बाहर नहीं आ सकी, जबकि उनके साथ ही खड़ा रूबल राठौर अपनी जान बचाने में सफल रहा.

जानकारी के मुताबिक इन युवकों की ट्रिप से वापसी होने वाली थी. 3 अगस्त के दिन ये सभी लौटने वाले थे, उनकी टिकट की भी बुकिंग हो चुकी थी, इस बीच यह बड़ा हादसा हो गया.

मौत की खबर से हर कोई हैरान
डॉ सागर जुगतावत चर्मरोग विशेषज्ञ (स्किन एवं हेयर ट्रांसप्लांट) था. डॉ. सागर के पिता खंडवा के जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी हैं. इस खबर के सामने आते ही शहर के चिकित्सा जगत में शोक व्याप्त हो गया. इधर हर्षित वर्मा के पिता राजेश वर्मा पटाखा व्यापारी हैं और स्थानीय केबल टीवी नेटवर्क से भी संबद्ध है. दोनों की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है.'

Post a Comment

أحدث أقدم