BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

सीधी में बड़ा हादसा, ट्रक और बस की भयंकर टक्कर, 40 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर


मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है. रीवा से सिंगरौली जा रही बस हादसे का शिकार हो गई. बस सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जाकर भिड़ गई. हादसे के वक्त बस में करीब 80 से ज्यादा लोग सवार थे.बताया जा रहा है कि 40 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है. सभी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा रीवा-सीधी मुख्य मार्ग सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बढौरा के पास हुआ. 

बस रीवा से सिंगरौली जा रही थी तभी रास्ते में हादसा हो गया. हादसे में 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. वहीं गंभीर लोगों को सीधी रेफर कर दिया गया. हादसे में घायल हुए लोगों का सीधी जिला प्रशासन में भर्ती कराया गया है. बस ले कुछ मासूम बच्चे भी सवार ,थे जिनको भी छोटे आई हैं. कुछ व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट ले जाया गया है. उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात्रि की बताई जा रही है.

Post a Comment

أحدث أقدم