इंदौर. जमीन-जायदाद को लेकर रिश्तों में धोखाधड़ी के मामले आए दिन सामने आते रहते है. इंसान चंद रुपयों के लालच में अपने बरसों पुराने रिश्तों को ताक पर रख देता है. ऐसा ही पारिवारिक रिश्तों में धोखाधड़ी से जुड़ा मामला इंदौर जिले के विजय नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जिसमें ससुर और ननद ने अपनी बहू के साथ इंश्योरेंस के पैसों को लेकर धोखाधड़ी की है.दरअसल शहर के विजय नगर थाना इलाके की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर और ननद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. लिखित शिकायत में पीड़ित महिला ने अपने ससुर और ननद पर इंश्योरेंस के पैसों को लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है.
कोरोना से हुई थी पति की मौत
महिला के पति की साल 2021 में कोरोना के चलते मौत हो गई थी, पति ने करीब 10 लाख का एलआईसी इंश्योरेंस करवाया था, जिसकी जानकारी उसके पिता और बहन को भी थी. बहू से पैसे हथियाने की लालच में दोनों ने फर्जी दस्तावेज तैयाक करवाकर एलआईसी के 10 लाख रुपए निकाल लिए.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने ननद और ससुर पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था, जिसके बाद देर रात विजय नगर पुलिस ने आरोपी ननंद जयंती और ससुर रमेश मेथिल को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही मामले में एलआईसी एजेंट अधिकारी की संदिग्ध भूमिका भी सामने आई है. अब विजय नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इंदौर के बाणगंगा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी महिला पहले तो पुलिस को झूठी कहानी से भ्रम में डालती रही, लेकिन उसकी कॉल डिटेल ने धीरे-धीरे हत्याकांड का राज खोल दिया. पुलिस ने बताया कि महिला के एक शख्स के साथ अवैध संबंध थे. इस बात पर उसका पति रोज झगड़ा करता था. रोज-रोज के इस झगड़े से तंग आकर महिला और उसके प्रेमी ने पति को रास्ते से हटाने का सोचा. एक रात प्लान के मुताबिक, प्रेमी ने ईंटें मार-मारकर पति को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. महिला का प्रेमी फिलहाल फरार है. पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

إرسال تعليق