BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी -श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर श्री राधा कृष्ण मंदिर में तीन दिवसीय संगीतमय नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन


मक्सी
-श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर श्री राधा कृष्ण मंदिर स्टेशन रोड मक्सी में समस्त भक्तगण मक्सी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय संगीतमय नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन किया गया कथा प्रवक्ता सुश्री पूनम किशोरी जी नागर ने कथा प्रसंग में कहा कि भक्ति और भगवान से मिलने के लिए घर परिवार का त्याग कर कठिन परिस्थितियों का सामना करने के वृतांत की मीमांसा की इसके अलावा नानी बाई की लड़की के विवाह प्रसंग में नरसी मेहता द्वारा दो हाथी का मायरा भरने आदि वृत्तांत को संगीतमय अंदाज में प्रस्तुत किया घनश्याम मोदी ने बताया कि अधिक मास के पावन पर्व पर संगीतमय नानी बाई मायरे का शुक्रवार को कथा की पूर्णाहुति पर प्रात हवन किया गया कथा के दौरान नानी बाई का मायरा भारत जाकर जुलूस नगर के प्रमुख मार्ग से निकाला गया जिसमें शहर वासियों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया तत्पश्चा छप्पन भोग की महा प्रसादी का वितरण किया गया जिसका हजारों भक्तों ने लाभ लिया दीदी ने अंतिम दिवस आगे कहा कि नानी बाई को उसकी सास व ननद ने बहुत परेशान किया और बोला कि तेरे परिवार से कोई नहीं आया मायरा भरने इस पर नानीबाई परेशान होकर भगवान ठाकुर जी का स्मरण करती है

 और अपनी सास से बोलती है की ठाकुर जी मेरा मायरा भरने आएंगे नानी बाई भगवान से बोलती है कि भगवान आप ही मेरे सब कुछ हो अब आप ही मेरी लज्जा रखना इसके बाद भगवान श्री कृष्ण ने कहा की रुक्मणी और मैं मायरा भरने आएंगे इस पर नानी बाई ने अपनी सास से कहा कि आप अपनी लिस्ट भेजो कितना मायरा चाहिए इधर भगवान नानी बाई का मायरालेकर पहुंच गए इस पर नानी बाई की सास चाक चौंद हो गई श्रीजी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सेवा समिति सदस्यों ने कथा प्रवक्ता पूनम किशोरी नागर का सम्मान शाल श्रीफल व चुन्नी उड़कर किया व श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर पुजारी पंडित बालकृष्ण जी नागर के सहयोग से समिति ने कथा श्रवण करने पधारे श्रद्धालुओं को औषधि पौधें भेंट स्वरूप दिये इस अवसर पर शहर की समस्त महिला मंडल का काफी सहयोग मिला

Post a Comment

أحدث أقدم