एसडीएम ज्योति मौर्या के मामले में हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं। पति पत्नी और वो का ये विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बरेली एसडीएम ज्योति और उनके पति आलोक मौर्य एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो रखे हैं और दोनों को सोशल मीडिया के जरिये भी अलग-अलग लोगों से जमकर सपोर्ट मिल रहा है।
जारी है आरोपों का सिलसिला
दोनों पति-पत्नी ने एक दूसरे पर कई सारे आरोप लगाए हैं। आरोपों का ये सिलसिला जारी है और हर दिन नए आरोपों के साथ दोनों सामने आते हैं। दोनों में जारी लड़ाई के बीच अब सिविल सर्विसेज कराने वाले कोचिंग संचालक भी कूद पड़े हैं। हाल ही में एक संचालक ने आलोक मौर्य को मुफ्त में कोचिंग देने की पेशकश की।
आलोक दोहराएंगे 'शादी में जरूर आना' फिल्म?
आपने राजकुमार राव और कीर्ति खरबंदा की शादी में जरूर आना फिल्म तो देखी ही होगी। फिल्म में कीर्तिआईपीएस अफसर बनने के क्रम में अपनी शादी तोड़ देती है और वहां से भाग जाती है। राजकुमार राव छोटे पद के एक सरकारी कर्मचारी होते हैं। ऐसे में शादी के दिन दुल्हन के भागने से परिवार की घोर बेइज्जती हो जाती है। लेकिन इसका बदला वे आईएएस अफसर बनकर लेते हैं।
आलोक को दी जा रही ये पेशकश
जब कोचिंग सेंटर्स की ओर से आलोक को आईएएस बनाने की बात करते हुए मुफ्त कोचिंग की पेशकश दी गई तो लोगों को इस फिल्म की याद आ गई। पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात आलोक मौर्य ने कोचिंग सेंटर्स की ओर से फोन आने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मुझे सिविल सर्विसेज की मुफ्त कोचिंग की पेशकश की गई।
पहले यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे आलोक
ये बात बहुत कम ही लोगों को पता होगी कि आलोक मौर्य शादी से पहले प्रयागराज में सिविस सर्विसेज की ही तैयारी कर रहे थे लेकिन प्रतापगढ़ में जब सरकारी नौकरी लगी तो उन्होंने ये तैयारी छोड़ दी। इसके बाद ज्योति मौर्य से शादी हुई। आलोक ने देखा कि पत्नी सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती है तो उन्होंने उसका पूरा साथ दिया। लेकिन अब दोनों पति-पत्नियों के बीच विवाद गहराता ही जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, आलोक मौर्य ने अपनी एसडीएम पत्नी का गाजियाबाद के कमांडेंट से अफेयर का आरोप लगाया है। इसके साथ ही आलोक का आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी को एसडीएम बनाने के लिए अपना सारा पैसा झोंक दिया लेकिन एसडीएम बनने के बाद बीवी ने पल्ला झाड़ लिया। पत्नी का अब किसी दूसरे मर्द के साथ अफेयर चल रहा है। वहीं ज्योति मौर्या का कहना है कि जैसे ही उनकी सरकारी नौकरी लगी, तो पति और उसके परिवार वालों ने दहेज की मांग करना शुरू कर दिया।

إرسال تعليق