BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शाजापुर में दुपाड़ा रोड पर कुएं में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस


शाजापुर
में दुपाड़ा रोड पर कुएं में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस आसपास के कई लोग भी यहां मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस शव को हुए से बाहर निकालने की मशक्कत कर रही है। कोतवाली थाना टीआई संतोष वाघेला का कहना है कि शव कुएं से बाहर निकाले जाने के बाद परीक्षण के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इधर कुएं में युवक का शव मिलने की जानकारी लगने पर आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए और वहां भीड़ लग गई।

युवक शाजापुर का ही बताया जा रहा है

युवक की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि युवक की मौत के कारण पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेंगे। युवक शाजापुर का ही निवासी बताया जा रहा है और घटनास्थल के आसपास ही उनकी पुश्तैनी जमीन भी है।

जिस कुएं में युवक की लाश मिली वह दुपाड़ा रोड मुख्य मार्ग से काफी दूर है। स्थिति यह रही कि मौके पर पहुंचने के लिए पुलिस व अन्य लोगों को खासी मशक्कत करना पड़ी। जिस कुएं में लाश मिली है। वहां तक दो पहिया वाहन भी जाना मुश्किल हो रहा था।

Post a Comment

أحدث أقدم