BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक्सीडेंट के बाद तेल टैंकर में लगी आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत


मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। ये घटना लोनावाला ओवरब्रिज पर हुई। एक एक्सीडेंट के बाद तेल टैंकर पलटने के कारण उसमे आग लग गई और इसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
इसके अलावा इस घटना में दो लोग घायल भी हो गए। बता दें कि आग इतनी भयावह है कि अभी भी उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है।

जानवर की वजह से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि टैंकर पुणे से मुंबई जा रहा था। अचानक एक्सप्रेसवे पर एक जानवर आ जाता है और उसे बचाने के चक्कर में टैंकर पलट जाता है। जैसे ही टैंकर पलटता है, तुरंत उसमे आग लग जाती है। इस दौरान उसके चपेट में आने के कारण चार लोगों की मौत हो जाती है और 2 लोग घायल हो गए।

बता दें कि इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि लोनावाला ओवरब्रिज पर तेल टैंकर में आग लगने से गाड़ी धू-धू कर जल रही है। देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई। मौके पर फंसे लोगों की चीख पुकार मच गई। एक्सप्रेसवे पर आने जाने वाले लोग भी दहशत में आ गए।

Post a Comment

أحدث أقدم