उज्जैन के इंदौर रोड डी मार्ट के सामने गुरुवार रात्रि दर्दनाक हादसा हो गया। कार के आगे चल रही लोडिंग से निकला सरिया कार में घुस गया, जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने शल जिला अस्पताल भिजवाया और मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया।
नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि देर शाम इस बात की जानकारी लगी थी कि डी मार्ट के सामने इंदौर रोड पर इंदौर की ओर से आ रहा लोडिंग वाहन अनियंत्रित हो गया था। वाहन में लोहे के सरिया सहित अन्य लकड़ी का सामान भी भरा हुआ था जो कि लोडिंग वाहन के अनियंत्रित होने से रेलिंग से टकरा गया। इससे पीछे आ रही कार भी लोडिंग वाहन से टकरा गई। बताया जाता है कि लोडिंग वाहन से बाहर निकला सरिया कार के साइड का कांच फोड़ते हुए ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक के शरीर में जा घुसा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अभी इस बारे में सिर्फ यही जानकारी लग पाई है कि मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
إرسال تعليق