BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शाजापुर : मिलावट से मुक्ति अभियान के अन्तर्गत जिले में खाद्य पदार्थों की जाँच

शाजापुर:-
मिलावट से मुक्ति अभियान अन्तर्गत जिले में खाद्य पदार्थों के नमूना एवं निरीक्षण की कार्यवाही का अभियान सतत जारी है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती दीपा टटवाड़े ने बताया कि अभियान अन्तर्गत विगत 27 मार्च को शुजालपुर के बिलकिसगंज दुग्ध संकलन केन्द्र अकोदिया नाका से मिश्रिम दूध, गोविन्द न्यूट्रीशन प्रायवेट लिमिटेड इण्डस्ट्रीयल एरिया से मिश्रित दूध एवं अपना बाजार किराना से श्री आस्था घी के लीगल नमूने लिए गए। जोधपुर रेस्टोरेंट आष्टा रोड़ शुजालपुर से लड्डू एवं पनीर के सर्विलेंस नमूने तथा एमएफटीएल द्वारा 26 मार्च को 18 नमूने एवं 27 मार्च को 20 मन की जाँच की गई। आज मेला परिसर में 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं अच्छी गुणवत्ता की खाद्य समग्री विक्रय करने के निर्देश दिये गये।

Post a Comment

أحدث أقدم