मुंबई मशहूर टीवी एक्टर विवियन डीसेना ने अपना धर्म बदलकर इस्लाम कुबूल कर लिया है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद दी है। जैसे ही विवियन डीसेना ने इस बात का खुलासा किया। सोशल मीडिया में सनसनी मच गई है। विवियन कई सारे मशहूर टीवी सीरियल में नजर आ चुके है। उनकी गिनती छोटे पर्दे के सफल हीरो के रुप में होती है। विवियन ने अपनी दूसरी शादी और पिता बने की बात पर कहा है कि हां मैनें दूसरी शादी कर ली है और मैं एक बच्ची का पिता हूं।
अपनी शादी और पिता बने की अनाउंसमेंट में कर देता, जब मुझे लगता कि यह सही समय है। मैंने एक साल पहले ही नौरान अली से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। साल 2019 में ही उन्होंने इस्लाम अपना लिया था। उन्होंने कहा कि मैं 2019 से ही रमजान के इस पाक महीने को फॉलो करता हूं इसके साथ ही मैं पांच वक्त इबादत करता हूं, जिससे मुझे बहुत सुकून मिलता है।
إرسال تعليق