भोपाल। नगर निगम ने पूरे शहर का सर्वे कराकर उन सड़कों को चिन्हित किया है, जहां स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं। इन सड़कों पर केबल बिछाने का काम शुरू हो चुका है, जबकि स्ट्रीट लाइट के पोल लगाने के लिए भी डक बनाकर तैयारी कर ली गई है।
14 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सोमवार से काम शुरू हो जाएगा।
4 करोड़ खर्च कर खरीदीं 14 हजार स्ट्रीट लाइट
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार 4 करोड़ रुपए की लागत से खरीदी गईं 14 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए पहली प्राथमिकता उन्हीं सड़कों की है, जहां अभी तक यह लाइट न लगने से अंधेरा फैला रहता है। इसमें पूरे शहर की 200 सड़कें चिन्हित हुई हैं, जिनमें सबसे ज्यादा गुलमोहर, रोहित नगर, कोलार, बाबड़िया कलां, अयोध्या नगर एक्सटेंशन, पटेल नगर, चूना भट्टी, एयरपोर्ट रोड, संत हिरदाराम नगर, भानपुर, करोंद क्षेत्र की सड़कें शामिल हैं। नगर निगम एमआईसी मेंबर बिजली कार्य प्रभारी राजेश हिंगोरानी के अनुसार स्ट्रीट लाइट के लिए जो सड़कें चिन्हित हैं, उसके अलावा भी अगर किसी अंधेरी सड़क की जानकारी मिलती है, तो वहां भी स्ट्रीट लाइट लगाने की व्यवस्था रखी गई है।
إرسال تعليق