देवास -देवास ए बी रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, देवास में एक परिवार शादी समारोह में गया हुआ था और वहां से वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। भीषण हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वही 3 घायल है, तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।
शादी समारोह से लौटते समय हादसा-
ये हादसा देवास के एबी रोड पर हुआ है, मिली जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह से लौटते समय तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से कार पुलिया में घुस गई। इस सड़क हादसे ने पिता-पुत्र की मौत हो गई, हादसे में बच्चों सहित एक महिला घायल है।
भीषण सड़क हादसे ने ली पिता पुत्र की जान
बताया जा रहा है कि, तराना में रहने वाले बद्रीलाल सोनी, नीलेश, कृष्णा, शिवाया और समता सीहोर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने इनकी कार को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे ने पिता-पुत्र (नीलेश और बद्रीलाल) की जान ले ली।
إرسال تعليق