BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

महाकाल के दर्शन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, कार पलटने से एक की मौत

उज्जैन महाकाल के दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। जिस हादसे में एक की मौत और 10 से अधिक परिवार के लोग घायल हो गए। दरअसल उज्जैन में स्थित महाकाल के दर्शन कर एक परिवार शुक्रवार रात नागदा के पास स्थित ग्राम बनबनी लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मक्सी के ग्राम जमालपुरा का रहने वाला बताया जा रहा है। इस भयानक हादसे में करीब 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे की जानकारी देते हुए टीआइ अशोक शर्मा ने बताया, घटना शुक्रवार देर रात मालीखेड़ा फंटे की है। बनबनी का रहने वाला राजपूत परिवार महाकाल लोक के दर्शन करने आया था। लेकिन वापसी में उज्जैन-नागदा स्टेट हाइवे पर एक बाइक चालक को बचाने के चक्कर में परिवार की कार पलट गई। इस दुर्घटना में मक्सी निवासी हरि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। एवं घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उन्हेल भेजा गया। जिसके बाद हालत गंभीर होने पर उज्जैन जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

हादसे की आगे जानकारी देते हुए अशोक शर्मा ने बताया की दुर्घटना में करीब 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें चार बच्चे भी है और आठ महिला एवं तीन पुरुष शामिल हैं। एवं जिसकी हादसे में मौत हुई है वह ग्राम बनबना में मेहमान के रूप में आया था। इस दुघटना में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उज्जैन के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है की बाइक सवार को बचाने में हादसा हुआ था।

Post a Comment

أحدث أقدم