BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

भरतपुर के उज्जैन में नकाबपोश बदमाशों ने दंपती से मारपीट कर 1.70 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

रिपोर्ट नावेद खान
उज्जैन
भरतपुर के उज्जैन थाना क्षेत्र के गांव नगला खडईया में शनिवार रात्रि को हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर दंपती के साथ मारपीट की । वहीं करीब 15 मिनट अंदर 1.70 लाख रुपए व करीब एक लाख रुपए के जेवरात लूटकर ले गए।
इस वारदात की सूचना पर उच्चैन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली । साथ ही क्षेत्र में नाकाबंदी कराई, लेकिन जब तक बदमाश फरार हो चुके थे। बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें रवाना की गई है। उच्चैन एसएचओ पंजाबसिंह ने बताया कि गांव नगला खडईया निवासी शिवसिंह गुर्जर (27) पुत्र हाकिमसिंह ने 15 दिन पूर्व अपने ताऊ के लडके को 11 लाख 30 हजार रुपए में खेत बेचा था। रात्रि को वह अपनी पत्नी सपना व 10 माह व 3 वर्ष की बच्ची के साथ घर में सो रहा था। रात्रि करीब साढे तीन 7-8 बदमाश घर के मेन गेट की कुंडी तोड़कर अन्दर घुस आए। आते ही बदमाशों ने कमरे के किबाडों को धक्का देकर खोल दिया और शिवसिंह और उसकी पत्नी सपना को जगाकर मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने कहा जो तूने खेत बेचा है, उसके रुपए कहां हैं। शिवसिंह ने रुपए नहीं होने की कहते हुए कहा कि खेत बेचने ने रुपए तो उसके पास ऑनलाइन खाते में आए है। जिसके बाद बदमाशों ने शिवसिंह से मारपीट करते हुए कट्टे के बट से हमला कर दिया।

बदमाशों ने कमरे में रखे सामान को बिखेर दिया और सूटकेश से 1.70 लाख रुपए की नकदी व करीब एक लाख रुपए जेवरात लूटकर ले गए। बदमाश घर से जाते समय कमरे की बाहर से कुंदी लगाकर शिवसिंह व सपना और उसके दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद शिवसिंह डर की वजह से कमरे से बाहर नहीं निकला। 4 बजकर 58 मिनट पर शिवसिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण भी जागकर मौके पर पहंुच गए। सूचना के बाद उच्चैन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी करवाई, लेकिन जब तक बदमाश फरार हो चुके थे।

Post a Comment

أحدث أقدم