BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

तराना - विजेता टीम ने ट्रॉफी लेने से पहले रखी अपनी मांग

तराना-
मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर तराना में खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें तराना तहसील के 19 वर्ष से कम की बालक बालिकाओं की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आजाद क्लब तराना विजय रहा एवं विवेकानंद क्लब कनार्दी उपविजेता रहा। बालिकाओं में देव शक्ति डिफेंस अकादमी विजेता रही और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उपविजेता रही । विजेताओं को ट्रॉफी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गजराज सिंह, जनपद सदस्य कप्तान सिंह,  शहर कांग्रेस अध्यक्ष पवन बारोठ, वार्ड नंबर 10 के पार्षद राजेश मालवीय, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश मालवीय उपस्थित थे । विजेता टीम को शील्ड देने के लिए बुलाया गया तो कप्तान ऋषि शर्मा  ने बोला कि हमारी यह मांगे कि हम 1 वर्ष पूर्व विधायक ट्रॉफी में 56 टीमों को हराकर विजेता रहे।  विधायक महेश परमार  ने आज़ाद क्लब को मेट देने की कही थी।  आज भी हम सारी टीमों को हरा कर  विजेता रहे  ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गजराज सिंह ने मेट देना का वादा किया। आजाद क्लब में शानदार प्रदर्शन ऋषि शर्मा, तरुण राजावत ,मनीष परिहार, अंकित ,केशव चौहान, लाखन कोदिया, निर्मल गुर्जर, गोविंद ,आर्यन, प्रतीक भारद्वाज, संदीप गुर्जर, अमन, निकेंद्र सिंह, का शानदार प्रदर्शन रहा। टीम के कोच लियाकत अली का कहना है कि बच्चों के पास फटे हुए जूते और बिना मेट के तराना का नाम रोशन कर रहे हैं अगर इनको मेट मिल जाती है और अन्य सुविधा मिल जाती है तो यह पूरे देश में तराना का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन बलवीर सिंह खेल युवा समन्वयक ने किया  आभार ब्लॉक स्पोर्ट्स प्रभारी  अबरार खान ने माना।

रिपोर्ट - अरशद जागीरदार


Post a Comment

أحدث أقدم