BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

Twitter के सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स के ट्वीट की संख्या में आई गिरावट, जानिए क्या है कारण


ई दिल्ली- ट्विटर पर लगातार ट्वीट करने वाले यूजर्स अब पहले की तरह एक्टिव नहीं हैं. नियमित रूप से साइट का उपयोग करने वाले यूजर्स की रूचि में गिरावट आई है. यह जानकारी कथित तौर पर रॉयटर्स के हाथ लगे इंटरनल डॉक्यूमेंट से सामने आई है.

डॉक्यूमेंट में हर रोज साइट पर लॉग इन करते वाले और साप्ताहिक तीन से चार बार ट्वीट करने वाले यूजर्स को Heavy tweeter के रूप में परिभाषित किया गया है.

ये Heavy tweeter सोशल मीडिया साइट यूजर्स का एक छोटा लेकिन अहम हिस्सा हैं. ऐसे यूजर्स कंपनी के वैश्विक राजस्व का 90% रेवेन्यू जनरेट करते हैं.जानकारी के अनुसार Heavy tweeter की एक्टिविटी मेंगिरावट महामारी के दौरान शुरू हुई थी. फिलहाल ये यूजर्स कहां जा रहे हैं और क्यों जा रहे हैं यह स्पष्ट नहीं है.

Heavy Tweeters यूजर्स का बदल रहा है इंटरेस्ट

आम तौर पर Heavy Tweeters अपने अकाउंट को डिसेबल कर देते हैं और जो सक्रिय रहते हैं वे उन विषयों की ओर जाते हैं जिनके लिए ट्विटर पारंपरिक रूप से जाना नहीं जाता है. रॉयटर्स की रिपोर्ट है के मुताबिक यूजर्स की लोकप्रिय विषयों जैसे न्यूज, स्पोर्ट्स और मनोरंजन में रुचि कम हो गई है. इसके अलावा ट्विटर फैशन और मशहूर हस्तियों में रुचि रखने वाले Heavy Tweeters को भी खो रहा है. 

कहां जा रहे हैं Heavy Tweeters?

एक ट्विटर रिसर्च का कहना है कि फैशन और मशहूर हस्तियों जैसे विषयों में रुचि रखने वाले यूजर्स में गिरावट का कारण इंस्टाग्राम और टिकटॉक को दिया जा सकता है.पहले, ई-स्पोर्ट्स और स्ट्रीमिंग पर्सनैलिटी Heavy Tweeters यूजर्स के बीच रुचि के बढ़ते क्षेत्र थे. अब, उनकी एक्टिविटी संभवतः वीडियो-फ्रेंडली वेबसाइटों जैसे कि ट्विच, यूट्यूब और टिकटॉक की ओर बढ़ रही है.

टिकटोक पर शिफ्ट हो रही हैं न्यूज गतिविधियां

पहले ब्रेकिंग न्यूज फॉलो करने के लिए ट्विटर एक प्लेटफॉर्म हुआ करता था. हालांकि यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि न्यूज के इर्द-गिर्द की एक्टिीज अब टिकटॉक पर भी शिफ्ट हो रही हैं. प्यू रिसर्च सेंटर ने इस सप्ताह एक अध्ययन प्रकाशित किया है, जिसमें दिखाया गया है कि अमेरिकी का लोग अधिकतर खबरें टिकटोक से हासिल करते हैं.

तीन गुना बढ़ी संख्या

रिपोर्ट में कहा गया है कि टिकटोक से न्यूज हासिल करने वाले अमेरिकी लोगों की हिस्सेदारी केवल दो वर्षों में तीन गुना बढ़ी है. यह संख्या 2020 में 3% थी, जो 2022 में बढ़कर 10% तक हो गया था. हालांकि यह निष्कर्ष निकालने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं है कि ट्विटर यूजर्स न्यूज के लिए टिकटॉक की ओर रुख कर रहे हैं.

टिकटोक पर यूजर्स को मिल रही हैं खबरें

अध्ययन के अनुसार, 26% अमेरिकन का कहना है कि उन्हें नियमित रूप से टिकटॉक पर खबरें मिलती हैं. यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है. टिकटॉक का इस्तेमाल करने वाले एक तिहाई अमेरिकियों का कहना है कि उन्हें साइट पर नियमित रूप से खबरें मिलती रहती हैं. इसके विपरीत, अन्य सोशल मीडिया साइटों पर न्यूज की खपत में गिरावट आई है या पहले की बराबर बनी हुई है. फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि Heavy Tweeters की गतिविधि में कथित गिरावट के जवाब में ट्विटर कुछ करता है या नहीं.


 

Post a Comment

أحدث أقدم