फिल्टर प्लांट में पानी का बहाव रोकते कर्मचारी।
भोपाल - राजधानी भोपाल की मदर इंडिया कॉलोनी में गैस फैलने से हड़कंप मच गया। बस्ती में रहने वाले लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इससे लोग घरों से बाहर निकल गए। एक महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। करीब तीन घंटे से लोग घरों से बाहर है।
आंखों में जलन होने और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला।
मेन रोड पर आ गए लोग
गैस फैलने से पूरी बस्ती खाली हो गई। बड़ी संख्या में लोग मेन रोड पर आ गए। एसडीएम मनोज उपाध्याय, तहसीलदार समेत शाहजहांनाबाद थाने का स्टॉफ भी मौके पर पहुंचा। हालांकि रात 9 बजे बाद असर कम होने लगा। रहवासी आसिफ अली ने बताया कि शाम 6 बजे बाद ज्यादा दिक्कतें हुईं। इससे लोग घरों से बाहर निकल गए। कय्यूम पठान ने बताया कि पानी में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा हो गई थी। पानी ओवरफ्लो होकर बस्ती में जा रहा था। इससे लोगों की आंखों में जलन होने लगी और कुछ बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कतें हुईं। टीम ने काम शुरू किया। इसके बाद मामला संभल गया है।
गैस का असर ज्यादा न हो, इसलिए निगमकर्मियों ने मास्क पहनकर काम किया।



إرسال تعليق