BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

भोपाल की ऐतिहासिक मोती मस्जिद में चोरी: गुंबद का कलश पार करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार, सोना के चक्कर में लगी हथकड़ी…

 


भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की 150 साल से ज्यादा पुरानी ऐतिहासिक मोती मस्जिद के गुंबद पर लगा कलश चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की घटना के बाद से ही कोतवाली थाना, तलैया थाना और क्राइम ब्रांच आरोपी की तलाश कर रही थी।
बता दें 5 और 6 अक्टूबर की दरमियानी रात भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में स्थित मोती मस्जिद में चोरों ने धावा बोल दिया और मीनार का कलश चोरी कर फरार हो गए थे। सुबह जब मौलवी मस्जिद पहुंचे तो गुंबद का कलश गायब था। इसके बाद कमेटी को सूचना दी गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने तलैया थाना पहुंचकर इस संबंध में शिकायती आवेदन दिया, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। तलैया थाने के अलावा, कोतवाली थाने और क्राइम ब्रांच को भी इसमें लगाया गया। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो कलश नाले में मिला, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद सूचना मिली कि घटना का मुख्य आरोपी अंजार अहमद बिहार में है। पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर भोपाल ले आई।

शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि लोगों से सुना था कि कलश सोने का है इसलिए चोरी किया था। अंजार के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपी अंजार से पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم