देख खबर 👇
मक्सी - नवरात्रि महोत्सव अष्टमी मां की आराधना का विशेष दिन रहा इस विशेष दिन में मक्सी के नया बाजार में श्री इवेंट ऑर्गेनाइजर ग्रुप इंदौर के कलाकार सुश्री मंजूश्री सहारना के नेतृत्व में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसमें राधा कृष्ण रासलीला राजस्थान का प्रसिद्ध भव्य नृत्य मां दुर्गा की शेर पर सवारी कालका नृत्य शंकर पार्वती नृत्य और इसी के साथ आपको बता दें देर रात तक मातृशक्ति द्वारा मां की भक्ति के लिए नया बाजार में भक्तों की बहुत भीड़ रही इस दौरान आरती में भी भक्तों की बहुत भीड़ देखने को मिली सभी ने अच्छे से नवरात्रि महोत्सव मनाने में सहयोग प्रदान किया मक्सी पुलिस प्रशासन एवं महिला सुरक्षा टीम सहित सभी व्यवस्था बनाए हुए थे और सभी सहयोग प्रदान कर रहे थे नगर परिषद मक्सी की भी सफाई व्यवस्था भी कायम थी समिति की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया कुछ झलकियां कल के कार्यक्रम की
إرسال تعليق