BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

भोपाल में मोती मस्जिद की मीनार में लगे कलश चोरी ।

भोपाल - भोपाल में मोती मस्जिद की मीनार में लगे कलश चोरी होने का मामला सामने आया है। तलैया पुलिस ने मस्जिद के चौकीदार लईक खान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार गुरुवार की रात अज्ञात बदमाश मीनार में लगे कलश चोरी कर ले गए। कुछ कलश क्षतिग्रस्त हालत में मस्जिद परिसर में ही मिले हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रात में चार चौकीदारों की ड्यूटी थी। लेकिन, वे रात में सो गए। इसी बीच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post