रिपोर्ट नावेद खान
शाजापुर - सोमवार को प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह यादव एवं स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री यादव ने कहा कि कोरोना काल के दौरान सीटी स्कैन मशीन जिला चिकित्सालय में नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जिला चिकित्सालय में लगभग 1.5 करोड़ रुपए की सीटी स्कैन मशीन जिले को उपलब्ध कराई है। यह जिले के लिए बहुत बड़ी सौगात है। सीटी स्कैन मशीन के मिल जाने से अब मरीजों को स्कैनिंग के लिए निजी चिकित्सालयों में नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री गरीबों के स्वास्थ्य के लिए बहुत चिंता करते हैं। वे हमेशा सोचते हैं कि देश के ऐसे गरीब व्यक्ति जो अपना बेहतर इलाज नहीं करवा पाते हैं, उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इसके लिए उन्होंने आयुष्मान भारत निरामय योजना संचालित की है, जिसके माध्यम से कोई भी गरीब व्यक्ति 5 लाख रुपए तक का इलाज निःशुल्क करा सकता है।
जिले की जनता की मुश्किलों का समाधान हो सकेगा वहीं राज्यमंत्री परमार ने कहा जिला अस्पताल में शुरू की गई सीटी स्कैन मशीन से शाजापुर जिले की आम जनता को कम मूल्य पर सुविधा मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसौदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ा, प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट ने संबोधित किया।
यह रहे मौजूद इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम - जैन, अपर कलेक्टर मंजूषा विक्रांत राय, एसडीएम नरेंद्र नाथ पांडे, सिविल सर्जन डॉ. बीएस मैना, पुरुषोत्तम चंद्रवंशी, प्रदीप चंद्रवंशी, दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे।
إرسال تعليق