BOLLYWOOD - अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया कि सेट पर ऐसे ही पड़ा हुआ एक धातु का एक टुकड़ा उनके पैर की तिल्ली पर से घिस गया जिससे उनके काफ की नस कट गई। उन्होंने बताया कि ‘चोट लगते ही खून बहना शुरू हो गया और लोग मुझे लेकर हॉस्पिटल भागे।’ आगे कहा कि जख्म पर कुछ टांके लगाए गए ताकि खून का बहना रोका जा सके।
हॉस्पिटल में हुए भर्ती
हाल ही में जिंदगी के 80 बसंत देख चुके अमिताभ बच्चन ने बताया कि शो के सेट पर उनका खास ख्याल रखा जाता है। क्रू और टीम मेंबर ध्यान रखते हैं कि उन्हें कोई भी परेशानी ना हो। उन्होंने ब्लॉग में आगे बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वे ट्रेडमिल पर ना चले ना ही ज्यादा तनाव लें और ना ही चलने फिरने की कोशिश करें।
डॉक्टर ने किया छोटा ऑपरेशन
कभी-कभी बहुत ज्यादा सैटिस्फैक्शन सुख या दुख ला सकता है। लेकिन ये बहुत ज्यादा समय तक नहीं रहता। या तो ये नष्ट हो जाता है या शरीर पर गहरी छाप छोड़ता है। ये एक शर्मिंदगी है, इससे निकलने में थोड़ा समय लगेगा.. मेरी मदद करो भगवान।

إرسال تعليق