BOLLYWOOD - उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा ऋषभ पंत के साथ अपने कनेक्शन की वजह से चर्चा में हैं. नेटिजेंस उनकी हर एक इंस्टाग्राम पोस्ट को ऋषभ पंत से जोड़कर देख रहे हैं.
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस समय ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड खेलने के लिए पहुंचे हुए हैं. उर्वशी रौतेला भी आस्ट्रेलिया में हैं.आज भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान उर्वशी का नया वीडियो खूब वायरल हुआ. वीडियो भले प्रोमोशनल है, पर लोग इसे ऋषभ पंत के साथ जोड़कर देख रहे हैं. दरअसल, वीडियो में उर्वशी सिल्वर चेन पहने हुए दिख रही हैं. नेटिजेंस को लगता है कि यह चैन ऋषभ पंत ने उन्हें दी है, क्योंकि क्रिकेटर भी इस तरह की चेन पहने रहते हैं.

إرسال تعليق