BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शहडोल - दर्दनाक हादसा: मुर्गा लेकर आ रही थी तेज रफ्तार कार, पेड़ से जा टकराई, एक की ऑन द स्पॉट डेथ, 3 की हालत गंभीर…


 शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां केशवाही से मुर्गा लेकर आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि रफ्तार अधिक होने से कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक, बकहि निवासी प्रेम लाल गोंड अपने तीन अन्य साथी रविंद्र महरा, कोमल सिंह गोंड और ग्राम मालया के परमेश्वर सिंह गोंड के साथ स्विफ्ट कार क्रमांक MP18C4505 में सवार होकर केशवाही गए थे। जहां से कुछ सामान के साथ मुर्गा लेकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान हर्री तिराहे के पास सकरा गांव में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सामने शीट पर बैठे रविंद्र महरा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं चालक प्रेम लाल सहित कार के पीछे शीट पर बैठे साथी कोमल और पमेश्वर को गंभीर चोटें आई. वहीं इस मामले में केशवाही चौकी प्रभारी एलबी तिवारी ने बताया कि हादसे में एक की मौत हुई है. वहीं घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है। वे जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं।


 

Post a Comment

أحدث أقدم