BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

अकोदिया - घर लौटते समय हुआ हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बेहोशी की हालत में दोनों पड़े रहे; इलाज के दौरान एक की मौत

अकोदिया - बेरछा थाना क्षेत्र के गांव देवलाबिहार के पास देर रात को एक सड़क हादसे में एक युवक की माैत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल हादसे के बाद कई घंटे सड़क पर ही गंभीर हालत में पड़े रहे। लोगों ने आज सुबह उन्हें देखा तब जाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में किया।
कैलाश पुत्र देवीलाल निवासी जाटपूरा अकोदिया (35) की सड़क हादसे में माैत हुई है और अजय निवासी अकोदिया घायल हुआ है। यह दोनों बाइक पर सवार होकर शाजापुर से अकोदिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक गिर गई और चोट लगने से दोनों बेहोश हो गए।
कैलाश को किया मृत घोषित
सुबह लोगों का जब आवागमन शुरू हुआ तो घायलों को देखा, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों का जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद कैलाश को मृत घोषित कर दिया। उसका शव पोस्टमॉर्टम रुम में रखवाया गया और घायल अजय को भर्ती कर इलाज दिया गया। पीएम के बाद कैलाश का शव परिजन को साैंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संकेतिक बोर्ड लगाने की मांग
ग्रामीणों ने कहा कि गांव देवलाबिहार से शाजापुर की ओर जाते समय एक खतरनाक मोड़ आता है। इसी मोड़ पर यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि मोड़ पर किसी तरह के संकेतक नहीं लगे हैं। वाहन चालक को यहां की स्थिति का आभास नही हो पाता और दुर्घटना हो जाती हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم