BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

देवास में स्कूल संचालक की पत्नी की आत्महत्या का मामला: महिला ने फांसी लगाकर दी थी जान, पुलिस ने पति सहित सास-ससुर पर दर्ज किया केस

देवास में पिछले दिनों एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। मामले में अब थाना बीएनपी पुलिस ने महिला के पति सहित सास-ससूर पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है।
पिछले दो सप्ताह पहले तुलजा विहार कॉलोनी में रहने वाले ग्रेट एंजल स्कूल के संचालक की पत्नी निशा रघुवंशी उम्र 35 द्वारा स्कूल के कक्ष में फंदे पर लटककर जान दे दी थी। थाना बीएनपी पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला की निशा के पति व सास-ससुर द्वारा उसे परेशान किया जाता था जिससे तंग आकर महिला ने जान दी थी।
थाना बीएनपी पुलिस ने बताया कि जांच के बाद मृतका निशा के पति आशीष रघुवंशी, ससुर मनोहरसिंह रघुवंशी व सास आशा रघुवंशी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

أحدث أقدم