रिपोर्ट -नावेद खान
शाजापुर - सौरभ देशी घी और आकाश का नमकीन जांच के दौरान मिस ब्रांडेड निकला, जांच रिपोर्ट आने पर एडीएम शाजापुर द्वारा जुर्माना लगाया गया है। जिले के पोलायकलां, खड़ी और शुजालपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जांच के दौरान तीन दुकानों से सौरभ घी और आकाश के नमकीन लिए थे और इन्हें जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य प्रयोगशाला में भेजा गया, जहां सभी नमूने अमानक पाएं गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर के काम्बले ने बताया कि 20 जनवरी 2021 को निरीक्षण के दौरान पोलाय कलां स्थित अजय किराना स्टोर्स बस स्टैंड से दो लीटर सौरभ कंपनी का घी जांच के लिए लिया । सौरभ घी को जांच के लिए राज्य प्रयोग शाला पहुंचाया गया, जहां से घी की रिपोर्ट अमानक आई, रिपोर्ट के आधार पर किराना संचालक सोनू पाटीदार पिता राधेश्याम पाटीदार के खिलाफ अभियोग पत्र अपर कलेक्टर के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
मामले में न्यायालय ने प्रतिष्ठान संचालक सोनू पाटीदार पर 10 हजार रुपए एवं खाद्य कारोबारकर्ता प्रबंधक निर्देशक मिल्क प्रोडक्ट प्रा. लि. यूनिट ग्राम बिलावली मक्सी रोड देवास पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। इसी तरह खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्रसिंह खत्री ने सोनू पाटीदार पिता राधेश्याम पाटीदार निवासी पाटीदार मोहल्ला ग्राम खड़ी, तहसील पोलायकला एवं प्रतिष्ठान अजय किराना स्टोर्स बस स्टैंड, खाद्य कारोबारकर्ता अक्षय जैन प्रतिष्ठान ज्योति ऐजेंसीज पंजाबी मोहल्ला शुजालपुर मण्डी, खाद्य कारोबारकर्ता अविनाश गर्ग पिता ओमप्रकाश गर्ग उम्र 36 वर्ष प्रतिष्ठान प्रोटिन्स प्रालि पाल्दा, खाद्य कारोबारकर्ता महेश कटारा पिता भैरवसिंह कटारा प्रतिष्ठान आकाश ग्लोबल फूड्स प्रालि ग्राम कुमड़ी इन्दौर के विरूद्ध अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया।
जिसमें बताया कि 20 जनवरी 2021 को दोपहर 3.30 बजे अजय किराना स्टोर्स बस स्टैंड पोलाय कलां का निरीक्षण कर आकाश नमकीन खट्टा मीठा मिक्स जांच के लिए लिया गया। यह नमकीन की जांच रिपोर्ट अमानक निकली, इस पर अपर कलेक्टर न्यायालय ने सोनू पाटीदार पर राशि 10 हजार रुपए और अक्षय जैन पर राशि 10 हजार रुपए और तीनों कारोबार कर्ता पर राशि एक लाख रुपए का अर्थदण्ड लगाया।
إرسال تعليق