रिपोर्ट - नावेद खान
मक्सी - उज्जैन में नवनिर्मित महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को करेंगे. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर के प्रमुख मंदिरों में किया जाएगा। इसके लिए शहर के प्रमुख मंदिरों में स्क्रीन लगाकर लोगों को जोड़ेंगे, मक्सी, झोंकर, सिहोदा, सिरोलिया, सहित आस पास के सभी गाँव के मंदिरों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा. मंदिरों में दीपमाला कार्यक्रम भी होंगे ।
इस विषय मे ही शुक्रवार को नगर परिषद मक्सी में बैठक आयोजित की गई थी । बैठक में नायाब तहसीलदार वृजेश मालवीय पटवारी भगवान सिंह गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल पटेल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष इसाक खान , सीएमओ अशफाक खान, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहनसिंह पटेल, उपाध्यक्ष मोडसिंह लोधी महेंद्र पटेल, राहुल जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष भरत पटेल, राधेश्याम देवड़ा, राहुल केरवाल, नरेंद्र भावसार एवं मक्सी नगर ओर आस पास के गांव के पंडित व पुजारी मौजूद रहे ।
इस बैठक में तहसीलदार वृजेश मालवीय ने बताया कि मक्सी में मुख्य मंदिर प्राचीन शिवमंदिर मठ रहेगा जहां पर्याप्त जगह हे जहां सभी श्रद्धालु अधिक मात्रा में उपस्थित हो सकेंगे । ठीक इस ही झोकर ओर आस पास के गांव में भी रहेगा ।
प्रमुख मंदिरों में निम्नानुसार आयोजन एवं व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएंगी ।
प्रातः 7 बजे से मंदिरों में अभिषेक, पूजन,हवन हो जिसके लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जाएगा । मंदिर परिसर में बिल पत्र का पौधा रोपण किया जावेंगा । एलईडी पर प्रमुख कार्यक्रम उज्जैन से सीधा प्रसारण श्रद्धालुओं कराया जाएगा । सभी मंदिरों पर पर्याप्त रोशनी एवं दीप प्रज्वलित किये जायेंगे और घरों पर भी सभी श्रद्धालुओं द्वारा दिप प्रज्वलित किये जायें । पंडितों एवं श्रद्धालुओं के द्वारा शिव महिम्न स्तोत्र एवं शिव चालीस का पाठ का आयोजन किया जाएगा । रात्रि को भव्य महाआरती का आयोजन एवं महा प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा । शोभा यात्रा, सवारी ,कांवड़ यात्रा का आयोजन भी किया जा सकता है । अभिषेक में सभी को सम्मिलित भी किया जाएगा ।
إرسال تعليق