शाजापुर - शाजापुर जिले के ग्राम मेवासा में करीब 30 से ज्यादा लोग फूड पाइजनिंग का शिकार हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। बताया जाता है कि ग्राम में एक दिन पहले भंडारे का आयोजन हुआ था। वहां खीर सहित अन्य भोजन प्रसादी बची थी, जिसको कुछ लोगों ने आज भी खा लिया। जिसके चलते इन सभी की स्थिति बिगड़ी।
बताया जाता है कि ग्राम मेवासा में माता मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। जहां रात को जिले भर के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उसमें से कुछ भोजन सामग्री बच गई थी, जिसे ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी खाने के लिए ले गए। कुछ देर बाद जब ग्रामीणों को तकलीफ होने लगी, तो भोजन सामग्री की जांच की गई, जो खराब हो चुकी थी।
इसके बाद परेशान हो रहे लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कई लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया। जहां इनका उपचार किया गया। जिनकी हालत में अब सुधार हैं। कई लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी जा चुके हैं।
Post a Comment