BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

सड़क सुरक्षा : स्कूलों के वाहन चालकों के चरित्र का सत्यापन कराएं

रिपोर्ट नावेद खान
शाजापुर- शहर के केंद्रीय विद्यालय को अपने परिसर में वाहनों की पार्किंग कराने के लिए पत्र लिखें । यह निर्देश कलेक्टर दिनेश जैन ने बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए । उन्होंने केंद्रीय विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए । साथ ही जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों से सुनिश्चित कराएं कि वे विद्यार्थियों को लाने - ले जाने की जिम्मेदारी लें । एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्रीय विद्यालय के पास सड़क पर रेलिंग लगवाएं । जहां भी सड़क पर स्कूल हैं , वहां गति अवरोधक और संकेतक लगवाएं । स्कूलों के वाहन चालकों के चरित्र का सत्यापन कराएं और हर माह वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण शिविर लगवाएं । सड़क पर आवारा पशुओं को हटाने के लिए नगरपालिका टीम लगाएं जो सतत रूप से आवारा पशुओं को हटाने का काम करें ।

Post a Comment

أحدث أقدم