पत्रकार ईशाक खान
मक्सी - 19 दिसंबर 2021 के दिन नगर के इतिहास मैं एक और अध्याय जुड़ गया जब यूसीमास की 16वी मेंटल अरिथमेटिक स्टेट लेवल कॉम्पिटशन मैं जयेश मंडलोई ने गणित के सवालों को चुटकियो में हल करके स्टेट लेवल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूसीमास की 16वी मेन्टल अरिथमेटिक स्टेट लेवल कॉम्पिटशन ऑनलाइन आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में राज्य के 80 नगरो से 5000 से भी अधिक विद्यार्थियों ने अपना मेन्टल अरिथमेटिक व गणित के सवालो को चुटकी में हल करने का अद्भुत कौशल दिखाया। जिसमें यूसीमास की अधिकृत संस्था श्री अबेकस अकेडमी मक्सी के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। संस्था के डायरेक्टर राहुल वर्मा ने बताया कि मक्सी से 18 विद्यार्थियों ने इस स्पर्धा मैं भाग लिया जिसमें जयेश मंडलोई थर्ड रनर अप रहे, इसके साथ ही 6 विद्यार्थियों ( सोनल मंडलोई, दक्षिता मंडलोई, लक्ष्य जैन, रौनक पटेल, सार्थक पांडेय, अभिनंदन मंडलोई ) ने मेरिट सूचि तथा 11 विद्यार्थियों (हार्दिक मंडलोई, रुद्र पाटीदार, अंकित पंवार, हीरामणी मंडलोई, देव राघव, मनस्वी मंडलोई, नमन उपाध्याय, राहिनी कोठारी, ज्योत्सना मंडलोई, आयुष लोधी, गणेश मंडलोई) ने कॉन्सोलेशन सूचि मैं स्थान प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया. इस अवसर पर यूसीमास म.प्र. की मुख्य सी.आई. ट्रेनर लीना सचदेव ने जयेश को ट्राफी प्रदान की साथ ही बताया कि यह एक संपूर्ण बौध्दिक विकास प्रोग्राम है जिसकी सहायता से बच्चों के मष्तिष्क का संपूर्ण विकास किया जाता है।
إرسال تعليق