BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

जिस धरती से हम पैदा हुए हमे उससे मोहब्बत हे ....मौलाना अहमद जमीयत उलेमाए हिंद के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत |


पत्रकार - ईशाक खान
मक्सी - जिले के सबसे बड़े धार्मिक संस्थान मदरसा जामिया अस हाबे सुफ्फा से सम्पूर्ण  कुरआन की शिक्षा से उत्तीर्ण हुए बच्चो को उपाधि  कार्यक्रम कारी नौशाद साहब के नेतृत्व में  मंगलवार दोपहर आयोजित किया गया जिसमे  जमीयत उलेमाये हिंद के  नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मौलाना अहमद साहब और जिला अध्यक्ष मौलाना अफजल साहब और  उलेमाए हिंद के प्रदेश पदाधिकारियों ने  शिरकत कर  छब्बीस बच्चो को हाफिजे कुरआन की  उपाधि से सम्मानित किया गया और बच्चो के उज्जवल भविष्य लिए दुआ की गई साथ ही  कार्यक्रम म ओर समाज की मजबूती , एकरूपता , सामाजिक सुधार पर जोर देकर आने वाले बच्चो में शिक्षा सुधार और जागरूकता के लिए मंथन किया 
जमीयत उलेमा ए हिंद के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने वक्तव में कहा की जंगे आजादी में मुसलमानों का  मुल्क की मोहब्बत में मिटना तो गवारा हे बर्बाद होना तो गवारा है पर मुल्क से गद्दारी गवारा नहीं है हमारी रगों में हमारी नसों में मुल्क में कल भी मोहब्बत थी और आज भी मोहब्बत हे  है मुसलमानों को अपनी कुराबनियो को याद रखना आवश्यक है ताकि हम आने वाली पीढ़ी बता सके की  जंगे आजादी में जीत के परचम के नीचे मुसलमानों की अहमियत क्या थी।
कार्यक्रम में नगर की सामाजिक कमेटिया जिनमे  अंजुमन कमेटी , मिल्लते इत्तेहाद कमेटी, मोहर्रम कमेटी ,और ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी और समाज के नागरिक उपस्थित रहे ।

Post a Comment

أحدث أقدم